दिल्ली (एकता): देश के बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब के खिलाफ कोर्ट ने शुक्रवार को जमानत याचिका दायर की। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली साकेत कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका को शनिवार तक के लिए रोक दिया है। अब इस मामले में कल यानि शनिवार को सुनवाई होगी।
बता दें कि आरोपी ने कोर्ट नंबर 303 में जमानत याचिका दायर की थी। गौरतलब है कि गुरुवार को इस मामले में दक्षिण जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। महरौली के जंगल से बरामद शव के टुकड़े श्रद्धा के ही थे।