श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में DNA टेस्ट के बाद हुआ बड़ा खुलासा (Watch Video)

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके में हुए श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से ये हड्डियां बरामद की थीं। जंगलों से मिली हड्डियों का श्रद्धा के पिता के डीएनए से मिलान के बाद दिल्ली पुलिस को अभी दो और रिपोर्ट का इंतजार है। दिल्ली पुलिस स्पेशल कमिश्नर सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि श्रद्धा मर्डर केस मामले में पुलिस को डीएनए संबंधित जांच की रिपोर्ट और पॉलीग्राफ जांच की रिपोर्ट मिल गई है, जो हमारे लिए मामले की जांच के लिहाज से काफी मददगार साबित होगी। हालांकि इस मामले में हम दो अन्य रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं जिसमें की नार्को टेस्ट की रिपोर्ट सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *