दिल्ली – राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्राइम कैपिटल बनती जा रही है. ताजा मामला दिल्ली के द्वारका इलाके का है, जहां एक छात्रा पर बाइक सवार युवक ने एसिड अटैक कर दिया. वहीं घटना के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Special CP (law & order) सागर प्रीत हुड्डा ने बताया की 3 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी सचिन अरोरा को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी उम्र 19 साल है मोटरसाइकिल पर दूसरा लड़का हर्षित उसको भी गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरा लड़का वीरेंदर सिंह उसको भी दिल्ली पुलिस से गिरफ्तार कर लिया है. इसमें मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया है और ये एसिड फ्लिपकार्ड के जरिये ख़रीदा गया था जिसको मुख्य आरोपी सचिन द्वारा ख़रीदा गया था.
लड़की का अभी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. अभी जानकारी में पता चला है की लड़की की सचिन अरोरा के साथ दोस्ती थी. कुछ महीने पहले उनकी दोस्ती टूट गयी थी. लड़की सचिन अरोरा से बात नहीं करना चाहती थी, जिसकी वजह से सचिन अरोरा ने ये कदम उठाया है. तीसरे आरोपी वीरेंदर द्वारा मुख्या आरोपी सचिन अरोरा को बचाने की कोशिश की गयी थी. उसके कपडे और उनकी स्कूटी और मोबाइल फ़ोन किसी दूसरी लोकेशन पर लेकर पंहुचा था.