नोएडा (एकता): मेट्रो के नई रूट की वजह से ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए सफर आसान होने वाला है। बता दें कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक मेट्रो की नई लाइन बिछेगी जिसके चसते 37 किमी लंबा रूट होगा।
मीडिया सूत्रों के अनुसार मंगलवार को दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन और यमुना प्राधिकरण की बैठक में यह फैसला लिया गया। डीएमआरसी द्वारा ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर तक की डीपीआर प्राधिकरण में पहले ही प्रस्तुत की जा चुकी है। डीपीआर 31 मार्च 2023 तक शुरू किया जाएगा।
बता दें कि मेट्रो रूट के डीपीआर में स्टेशनों की लोकेशन अगल तरीके से रखी जाएगी, ताकि रूट पर पहले स्थित स्टेशनों को इंटीग्रेट किया जा सके।