दिल्ली (कमल कुमार कंसल): हिमाचल के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली पहुंचे। बता दें कि बुधवार को सुक्खू दिल्ली की हिमाचल सदन पहुंचे। जहां सबसे पहले पंडितों द्वारा उनका पूजन कराया गया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

दिल्ली पहुंचे सुक्खू ने कहा, “मेरी यात्रा के दौरान राष्ट्रीय नेतृत्व से मिलने की योजना है।” उन्होंने कहा कि कैबिनेट पर पार्टी हाईकमान से बात होगी और उसके बाद गठन किया जाएगा। 16 तारीख को सभी विधायक के साथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।

हिमाचल के CM बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे सुखविंदर सिंह सुक्खू, कैबिनेट को लेकर कह दी बड़ी बात
Leave a comment