दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में छाया सन्नाटा

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली में सनसनीखेज वारदातें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आए दिन हत्या, लूट और रेप जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक घटना दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में हुई। जहां घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत होने से सनसनी फैली हुई है।

बता दें कि बदमाशों ने घर के अंदर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जब महिला ने उनका विरोध किया तो बदमाशों ने तकिए से मुंह दबाकर महिला की हत्या कर दी और फरार हो गए। रजनी मदान नाम की महिला जो कि शालीमार बाग इलाके के BB ब्लॉक में रहती थी जिस वक्त इस वारदात को अंजाम दिया गया वह घर पर अकेली थी। उनका बेटा अपने काम से बाहर गया हुआ था। दोपहर में कई बार बातचीत हुई और उसके बाद साढ़े तीन बजे रजनी मदान का फोन स्विच ऑफ हो गया। रात करीब 9 बजे जब बेटा घर लौटा तो घर का मेन डोर खुला हुआ था। उसने जब अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था और मां अपने बिस्तर पर संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी हुई थी।

पुलिस ने तुरंत इस मामले में कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ-साथ आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। मृतक के बेटे के अनुसार घर में करीब 80 तोले सोना और पांच लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है, जिससे पूरा इलाका सकते में है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *