दिल्ली (एकता): सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल मर्डर केस को सुलझाने में शामिल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के 12 अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। 3 को Y श्रेणी की सिक्योरिटी मिली है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस एच.एस. धालीवाल, DCP स्पेशल सेल मनीषी चंद्रा, DCP राजीव रंजन के लिए Y श्रेणी की सुरक्षा को मंजूरी दी गई है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई समेत अन्य गैंगस्टर की तरफ से हमले का खतरा बना हुआ है।