दिल्ली (एकता): राजधानी दिल्ली में महिला से छेड़खानी और बदसलूकी के मामले तो सामने आ रहे हैं लेकिन बुधवार को दिल्ली के द्वारका में एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार युवक ने छात्रा पर तेजाब फेंक पर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं। बता दें कि घटना के समय बाइक पर 2 युवक सवार थे। वहीं दूसरी तरफ इस घटना को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।