दिल्ली में तेज बर्फीली हवाओं का सितम जारी, कोहरा पड़ने की भी संभावना

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। हालांकि दिसंबर महीने में पहले लोगों को कंपकंपा देने वाली ठंड का एहसास हो जाता था लेकिन इस बार ठंड लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार मंगलवार से तेज बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में सर्दी की दस्तक दे दी है। विभाग का कहना है कि इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के कारण कोहरा पड़ने की भी संभावना है। दिसंबर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री से ऊपर चल रहा है। 12 से 16 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री रहता है, लेकिन इस बार यह 3 से 4 डिग्री अधिक चल रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *