दिल्ली (एकता): दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस कोर्ट में पेश हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार मामले की अगली सुनवाई 20 दिसंबर तक के लिए टल गई है। बता दें कि इस मामले में जांच अधिकारी को कोर्ट ने फटकार लगाई है। दरअसल सुनवाई के दौरा देरी से पहुंचने पर कोर्ट ने जांच अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि आप इसे हल्के से नहीं ले सकते। पटियाला हाउस कोर्ट में विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने सोमवार को शुरुआती दलीलें सुनने के बाद आरोप पर दलीलों पर सुनवाई टाल दी।

जानिए पूरा मामला
बता दें कि अभिनेत्री नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि जैकलीन ने अपने बयानों से उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। सुकेश के 200 करोड़ के ठगी मामले में जैकलीन व नोरा आरोपी हैं। अभिनेत्री नोरा पर सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने के आरोप हैं।