दिल्ली में ठंड में भी नहीं थम रहा डेंगू का कहर, करीब 3857 मामले आए सामने

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। दिनों-दिन मरीजों के मामले सामने आ रहे हैं। जिससे राजधानी में डर का प्रकोप पैदा हो रहा है। अब तक 3857 मामले सामने आए हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इस साल किसी की भी डेंगू से मौत नहीं हुई है। क्योंकि एमसीडी ने इस साल मच्छरों को रोकने के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव किया है। दिल्ली में हर साल अक्तूबर से लेकर दिसम्बर तक डेंगू का कहर बढ़ जाता है। इस साल अब तक डेंगू के कुल केस बढ़कर 3857 पहुंच गए हैं, जिनमें से नवम्बर दिसम्बर में 1442 केस दर्ज किए गए हैं।

बता दें कि पिछले एक हफ्ते में डेंगू के 262 नए केस सामने आए हैं। लेकिन राहत की बात है कि पिछले हफ्ते के मुकाबले ये घटे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *