दिल्ली (एकता): दिल्लीवासियों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नए साल पर बड़ा तोहफा दे रहे हैं। अब जनता के लिए अच्छे दिन आ गए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली में एक जनवरी से 450 तरह के मेडिकल टेस्ट फ्री होंगे। इस योजना का लाभ दिल्ली के सभी नागरिकों को मिलेगा। हालांकि केजरीवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अहम सुझाव को मंजूरी दे दी है।
केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा कि हमारा मिशन है सभी को अच्छी गुणवत्ता वाला स्वास्थ्य और शिक्षा प्रदान करना, चाहे किसी की भी आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, हमारा मिशन है। हेल्थकेयर v महंगा हो गया है। बहुत से लोग निजी स्वास्थ्य सेवा का खर्च नहीं उठा सकते। इस कदम से ऐसे सभी लोगों को मदद मिलेगी।
Providing good quality health and education to all, irrespective of anyone’s economic status, is our mission. Healthcare has become v expensive. Many people can’t afford pvt healthcare. This step will help all such people https://t.co/2B94b6YPCZ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 13, 2022