नोएडा (एकता): नोएडा में एक आठ साल की मासूम बच्ची से हैवानियत की हद पार करने के मामले में आरोपी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार 27 अगस्त 2019 में सूरजपुर में किराए पर रहने वाली रहने वाली दलित महिला की बच्ची को टॉफी का झांसा देकर हाथ-पैर बांधकर रेप किया।
कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के आरोप में आरोपी को सजा सुनाई और 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। मासूम बच्ची ने अपनी मां को आपने साथ हुई आपबीती सुनाई। आरोपी को पहले उसके कमरे में बंदकर लोगों ने पुलिस के हवाले किया। पुलिस आरोपी पर पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।