दर्दनाक सड़क हादसे में 16 साल के छात्र की मौत, गुस्साए परिजनों ने सड़क पर डेड बॉडी रखकर लगाया जाम

admin

दिल्ली (मनोरंजन कुमार): दिल्ली के नारायणा में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक 16 साल के छात्र की मौत हो गई। बता दें कि हादसे के 20 घंटे बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। मृतक छात्र के परिजनों ने नारायणा में मुख्य सड़क पर डेड बॉडी रखकर जाम लगाकर दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीड़ित बच्चे के परिजनों और कॉलोनी के काफी संख्या में लोगों ने इकट्ठा होकर नारायणा रिंग रोड से इंद्रपुरी जाने वाली सड़क पर 1 घंटे से अधिक समय तक जाम लगा दिया।

इस बीच नारायणा थाने के एसएचओ सहितकाफी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश करते रहे लेकिन नाराज लोग मानने को तैयार नहीं थे। परिजनों का आरोप है कि इस घटना में पुलिस ने लापरवाही दिखाई है, जिसका नतीजा है कि गाड़ी की पहचान होने के बावजूद आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। परिजनों का यह भी आरोप है पुलिस जानबूझकर आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 16 साल का आकाश 11वीं का छात्र था। छात्र सोमवार शाम को वह कोचिंग के लिए गया था लेकिन रात 8:00 बजे तक वापस नहीं आने के बाद परिजनों ने ढूंढना शुरू किया, तब पुलिस जानकारी मिली घर के पास ही उसकी एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है। घटनास्थल के पास से सीसीटीवी फुटेज भी मिली है जिसमें i20 कार द्वारा टक्कर लगते हुए दिखा है लेकिन पुलिस अब तक आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। इसी बात से नाराज परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *