शादी की सालगिरह के दिन युवक ने उठाया बड़ा कदम, सुसाइड नोट में खोला राज

admin

ग्रेटर नोएडा (एकता): दिल्ली के ग्रेटर नोएडा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने शादी की सालगिरह के दिन एक खुद को मौत के घाट उतार लिया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार दनकौर कोतवाली इलाके के दलेलगढ़ गांव में एक युवक ने शादी की सालगिरह के दिन फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि मामला 11 दिसंबर का है। मृतक की शादी हरियाणा के लकड़पुर गांव निवासी आंचल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसकी पत्नी परेशान करने लगी थी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान था। मृतक के शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी को ठहराया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *