महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने केंद्र और दिल्ली सरकार को जारी किया Notice (देखें वीडियो)

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने देश में अचानक मौतों के बढ़ते मामलों पर संज्ञान लिया है। उन्होंने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार कुछ समय पहले यूपी के लखनऊ में अपने शादी समारोह के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से एक नवविवाहित दुल्हन की मौत हो गई। दूसरी तरफ एक 16 साल के क्रिकेट खेलते समय बच्चे की मौत हो गई। ऐसे ही और कई मामले सामने आ रहे हैं।

इन मामलों ने गंभीर समस्या पैदा कर दी है और ये किसी तरह से कोविड-19 से जुड़े हो सकते हैं। आयोग ने अचानक मौतों के इन मामलों को गंभीरता से लिया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा कि किसी की नाचते हुए एकदम मौत, कोई जिम करते हुए जान गंवा रहा है, कोई शादी करते हुए मर गई! ये स्तिथि बेहद भयावह है। मैं सरकार को नोटिस जारी कर रही हूं। इन मौतों का कारण क्या है? क्या कोई रीसर्च हुई है? जनता क्या सावधानी बरते?

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *