दिल्ली (एकता): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के इस्तीफा देने के बाद ही वीरेंद्र सचदेवा को वर्तमान में दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष को अगली व्यवस्था तक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि दिल्ली चुनावों में बीजेपी को मिली हार के बाद आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आदेश गुप्ता के दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह वीरेंद्र सचदेवा कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।
