3-4 दिन फंदे से लटकी रही महिला की लाश, पुलिस के लिए पहली बनी मौत की गुत्थी

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के शाहदरा जिले की गीता कॉलोनी में एक महिला की फंदे से लटकी लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस दहेज हत्या की आशंका जता रही है। मृतका की शिनाख्त नेहा अरोड़ा (31) के रूप में हुई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले घर पर ताला लगातार फरार हो गए हैं।

परिजनों का आरोप है कि उनसे 10 लाख कैश व बड़ी गाड़ी मांगी जाती थी। मांगे पूरी न होने पर उनकी बेटी पर अत्याचार करते थे। पिछले महीने 18 नवंबर को सीएडब्ल्यू सेल में शिकायत दी गई थी। लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। परिजनों ने बताया कि 2017 में जब उसकी शादी हुई तो कुछ दिनों बाद नेहा के साथ मारपीट शुरू कर दी गई।

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की लाश तीन दिनों तक फंदे से लटकी रही। उनकी 5 दिसंबर के बाद उससे कोई बात नहीं हुई। उन्होंने अचानक जब बेटी को कॉल की तो उसके न उठाने पर वह घर आ गए, जिससे परिजनों को दरवाजा काटकर अंदर आना पड़ा। जिसके बाद उन्हें अपनी बेटी फंदे से लटकी दिखी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *