दिल्ली (एकता): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज यानि शक्रवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वह आज कई मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही दोपहर करीब 12:30 बजे गृहमंत्री से मुलाकात करेंगे। बिजली मंत्री आरके सिंह से करीब 3:00 बजे के आसपास मुलाकात होगी।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से 4:30 बजे मुलाकात होगी। मुलाकात में पंजाब के फंड, सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर बातचीत होगी।