दिल्ली (कमल कुमार कांसल): अखिल भारतीय किसान कांग्रेस (एआईकेसी) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल रैली और प्रदर्शन किया जिसमें देशभर के किसान इकट्ठा हुए। किसानों की मांगों में कानूनी तौर से न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देना शामिल है।
यह गारंटी स्वामीनाथन रिपोर्ट के आधार पर सभी फसलों के लिए C2+50 प्रतिशत के फॉर्मूले पर होनी चाहिए। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला, संसद मुहम्मद सादिक भी मौजूद रहे। कांग्रेस पार्टी का झंडा लिए और ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे लगाते हुए, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और कुछ दक्षिणी राज्यों के किसान जंतर-मंतर पर एकत्रित हुए।