दिल्ली पहुंचे CM भगवंत मान ने अमित शाह से इस खास मुद्दे पर की मुलाकात

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यानि शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ संसद भवन परिसर में मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद वह मीडिया से बातचीत करते हुए नजर आए।

उन्होंने कहा कि मैंने राज्य के मुद्दों को लेकर अमित शाह से मुलाकात की क्योंकि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है। बॉर्डर एरिया की संवेदनशीलता और ड्रोन एक्टिविटी को लेकर चर्चा हुई है। इसके अलावा भगवंत मान ने कहा कि बॉर्डर फेसिंग की वजह से किसानों को परेशानी होती है। जिससे किसानों को फेंसिंग क्रॉस कर खेतों में ना जाना पड़े। साथ ही ड्रग्स विषय को लेकर भी चर्चा हुई है।

उन्होंने इन सभी मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया और हमारी बैठक सफल रही। इसके साथ ही गुजरात के रिजल्ट को लेकर मान ने कहा कि हम जीरो से 5 पर आ गए, हम 13% वोट बैंक लेकर आए हैं। हम नेशनल पार्टी बन गए हैं हम फास्टेस्ट ग्रोइंग पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि नड्डा को बोलो वह अपना हिमाचल संभाले।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *