दिल्ली (एकता): दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई को पेश किया। दूसरी तरफ कोर्ट से पंजाब पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई का रिमांड मिलता है तो वह एक बार फिर बिश्नोई को मर्डर केस में पूछताछ के लिए पंजाब लेकर पहुंचेगी।

बता दें कि बुधवार को पंजाब पुलिस पूरी तैयारी के साथ कोर्ट पहुंची जिसमें पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी साथ में बख्तरबंद गाड़ियां मौजूद रही। भारी सुरक्षा के बीच लॉरेंस बिश्नोई को कोर्ट में लाया गया।