MCD Result: BJP की सत्ता छीनकर AAP ने पाया बहुमत, केजरीवाल ने शानदार प्रदर्शन पर जनता को दी बधाई

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना पूरी हो गई है। आप पार्टी ने पिछले 15 साल से दिल्ली पर बीजेपी का शासन छीन कर बहुमत हासिल कर लिया है।  आप के 134 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। बीजेपी ने 104 सीटें जीती। कांग्रेस ने भी 9 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया।

दिल्ली एमसीडी चुनाव में जीत के बाद AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी जीत उन्हें जमता से ही मिली है। अब दिल्ली के लोगों ने साफ-सफाई करने, पार्क ठीक करने की जिम्मेदारी दी है। केजरीवाल ने सभी पार्टियों के जीतने वाले उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि अब हम सबको मिलकर काम करना है। हमें केंद्र सरकार का भी सहयोग चाहिए। जीतने वाले 250 पार्षद किसी पार्टी के नहीं हैं, दिल्ली के पार्षद हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *