MCD Elections Result: 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला, देखना होगा किसकी बनेगी ‘छोटी सरकार’

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों में चुनाव लड़े 1,349 उम्मीदवारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों की किस्मत का फैसला बुधवार को होगा। चुनावों को लेकर बुधवार को काउंटिंग शुरू हो गई है। दोपहर एक बजे तक सभी वार्डों की मतगणना का कार्य पूरा हो जाएगा। इसको देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी भी काउंटिंग सेंटर के बाहर मौजूद हैं। प्रत्याशी भी काउंटिंग सेंटर पर पहुंचना शुरू हो चुके हैं।

आम आदमी पार्टी से बुराड़ी वार्ड नंबर 6 से प्रत्याशी आशीष त्यागी भी काउंटिंग सेंटर के अंदर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्होंने सबसे पहले उठकर आज माता-पिता का आशीर्वाद लिया और फिर मंदिर में जाकर मत्था टेका। भगवान का आशीर्वाद लेकर के वह काउंटिंग सेंटर पहुंचे और उनकी कहना है कि पूरी दिल्ली में 200 से ज्यादा सीटें हमारी पार्टी जीत रही है। वहीं बुराड़ी विधानसभा के पांचों वार्ड में भी आप प्रत्याशियों की जीत का दावा कर रहे हैं।

देखने वाली बात यह है कि एमसीडी में लगातार चौथी बार भाजपा का कमल खिलेगा या दिल्ली विधानसभा की तरह सिविक सेंटर में भी आम आदमी पार्टी की झाडू चलेगी या फिर कांग्रेस लगातार अपना दम दिखाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई नेता मंगलवार को ही संभावित जीत को देखते हुए खुशी जताते नजर आए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *