दिल्ली (एकता): दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। आप पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। बता दें कि 32 सीटों पर भाजपा जीत गई है। आप ने 31 सीटों पर अब तक जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने भी चार सीटों पर जीत हासिल कर ली है।
धरौली से आप की प्रियंका गौतम की जीत हुई दर्ज। शास्त्री नगर वार्ड नंबर 70 से बीजेपी प्रत्याशी मनोज कुमार जिंदल ने जीत की हासिल। अबुल फजल एनक्लेव वार्ड नंबर 188 से कांग्रेस पार्टी की अरिबा खान ने आम आदमी पार्टी के वाजिद खान को शिकस्त दी।