दिल्ली नगर निगम चुनाव Result: AAP की 39 सीटों पर जीत, 35 पर खिला कमल, कांग्रेस 4 पर

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों में चुनाव लड़े 1,349 उम्मीदवारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों की किस्मत का फैसला बुधवार को होगा। बीजेपी ने एमसीडी के नतीजों में खाता खोला है। शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। नतीजे आने शुरू हो गए हैं। एमसीडी चुनाव में आप ने 39 सीटों पर अब तक जीत दर्ज की है। 35 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी चार सीटों पर जीत हासिल कर ली है। सीलमपुर से निर्दलीय उम्मीदवार जीत गया है। जामा मस्जिद और वार्ड संख्या एक से आप ने जीत दर्ज कर ली है।

मोहन गार्डन से बीजेपी उम्मीदवार की जीत हुई है। लक्ष्मी नगर से बीजेपी उम्मीदवार की जीत जबकि दरियागंज से आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार को जीत मिली। वार्ड संख्या 74 और 75 में भी आम आदमी पार्टी की जीत हुई है।

171 वार्ड सीआर पार्क से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आशु ठाकुर 250 वोट से जीत हासिल की है।

वार्ड 173 ग्रेटर कैलाश बीजेपी से जीती। चांदनी चौक से आप प्रत्याशी के समर्थक जश्न मना रहे हैं।

पहाड़गंज से वार्ड नंबर 82 के बीजेपी प्रत्याशी मनीष चड्ढा तीसरे राउंड भी में आगे चल रहे हैं।

सिविल लाइंस से आप के विकास टोंक ने जीत दर्ज की है। उन्होंने पूर्व मेयर बीजेपी के अवतार सिंह को हराया है। जाकिर नगर वार्ड नंबर 189 से कांग्रेस की नाजिया दानिश 485 वोट से जीत गई हैं।

वार्ड संख्या 87 में रंजीत नगर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अंकुश नारंग 6865 वोट से जीत गए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *