Delhi MCD Election Results: AAP पहुंच रही जीत के नजदीक, खाते में आई 133 सीटें, BJP को मिली 101

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है। आप पार्टी ने अब तक 133 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। दूसरे नंबर पर भाजपा है, जिसने अभी तक 101 सीटें जीती हैं। वहीं कांग्रेस की बात करें तो वह केवल 6 ही सीटें जीत पाई है। 3 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। अबुल फजल से कांग्रेस उम्मीदवार अरिबा खान जीते हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र शकूरबस्ती में भाजपा ने तीनों सीटें सरस्वती विहार,  पश्चिम विहार और रानी बाग जीत ली हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार 90 फीसदी मतगणना पूरी हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ आप पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा किया रुझान बदलेगा और हम 180 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेंगे। शुरुआती रुझानों के नतीजे आने के साथ ही पार्टी में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल के घर जश्न हो रही है।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *