CM केजरीवाल के निवास स्थान पहुंचे भगवंत मान, थोड़ी देर में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों की मतगणना पर अब तक 229 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। आप ने 121 सीटों पर जीत दर्ज की है। 97 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। इसी सिलसिले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास स्थान पहुंचे।

वहां से अब वह दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित एक साथ पार्टी ऑफिस पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।  वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर जीत के नजदीक आने पर कार्यकर्ता लड्डू बांटते हुए नजर आए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *