दिल्ली (एकता): दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे ही प्रत्याशियों की धड़कनें भी बढ़ने लगी है। एमसीडी के परिणाम आने शुरू हो गए हैं और कई ऐसी सीटों के भी परिणाम आ गए हैं जो काफी चर्चा में रहीं। उन्हीं में से एक सुल्तानपुरी-ए वार्ड नंबर 43 में चर्चित प्रत्याशी बॉबी किन्नर ने जीत दर्ज की है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा। इसी के साथ कल्याणपुरी वार्ड नम्बर 195 से बंटी गौतम की जीत हुई। अक्षरधाम मतगणना केंद्र के बाहर कोंडली विधानसभा के वार्ड घरोली 194 से आप की प्रियंका गौतम और कल्याणपुरी वार्ड नम्बर 195 से बंटी गौतम जीत के बाद खुशी से झूमे।

वार्ड नंबर 15 आदर्श नगर से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मुकेश गोयल 36वीं बार पार्षद चुने गए हैं। इससे पहले वह पांच बार लगातार कांग्रेस की टिकट पर पार्षद चुने गए थे।