दिल्ली (एकता): दिल्ली में इंसानियत की हद पार करने का मामला सामने आया है। जहां मासूम को अगवा कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिसके चलते गुस्साये परिजनों ने पुलिस पर पथराव कर मंगलवार देर रात को जमकर हंगामा भी किया। बता दें कि घटना प्रीत विहार इलाके की है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मासूम के परिजन आरोपी किशोर के परिवार से बदला लेने उसके घर पहुंच गए थे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। लोगों की भीड़ विकास मार्ग स्थित प्रीत विहार लाल बत्ती पर पहुंच गई और सड़क जाम कर दी।

ऐसे दिया घटना को अंजाम
30 नवंबर को पड़ोस में रहने वाला 16 वर्षीय किशोर उसे बहला-फुसला कर साथ ले गया था। बता दें कि प्रीत विहार थानाक्षेत्र के चित्रा विहार की झुग्गियों से अगवा तीन साल के बच्चे का शव मंगलवार को मेरठ के गांव नंगली-ईसा से बरामद किया गया। आशंका है कि तांत्रिक क्रिया करने के लिए बच्चे की बलि दी गई है। बच्चे का सिर धड़ से दूर बरामद किया गया, जिसे जानवर नोच रहे थे। बच्चे के घर न लौटने पर परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था।