जब एक्सीडेंट के बाद स्कूटी सवार युवती को दूर तक घसीटती रही कार, देखें हैरान करने वाली तस्वीरें

admin

नोएडा (एकता): नोएडा में सड़क हादसे कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। जहां एक बेकाबू जैगुआर कार ने नोएडा सेक्टर-96 में स्कूटी पर जा रही युवती को जबरदस्त टक्कर मार दी। इतना ही नहीं टक्कर मारने के बाद वह काफी दूर तक लड़की को घसीटा ले गया। हादसे में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं दूसरी तरफ इंसानियत दिखाने की बजाए वह लड़की को सड़क पर मरता छोड़ मौके से फरार हो गया। जिसके बाद लोगों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। बता दें कि हादसे के समय युवती अपनी बहन के साथ स्कूटी से नौकरी पर जा रही थी। रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी है, जिसमें उनकी बहन को काफी गंभीर चोट आई हैं। वहीं युवक फरीदाबाद के रहने का बताया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *