कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: कुमारी शैलजा बनी छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नई प्रभारी, पीएल पुनिया की छुट्‌टी

admin

दिल्ली (एकता): हरियाणा की खांटी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस नियुक्ति को 2023 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की नई रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ पिछले पांच सालों से प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रहे पीएल पुनिया को छत्तीसगढ़ से प्रभारी पद से मुक्त किया गया है।

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई स्टीयरिेंग कमेटी की पहली बैठक के बाद नई नियुक्तियां होने लगी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार रात प्रदेश प्रभारियों के नियुक्ति आदेश जारी किए। विवेक बंसल को हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी पद से हटाया गया। सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजिस्थान का प्रभारी बनाया गया है। शक्ति सिंह गोहिल हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *