दिल्ली (एकता): सर्दी आते ही कोहरा और एक्सीडेंट के मामले बढ़ने लगते हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर 60 से 80 किमी की रफ्तार से ही वाहन दौड़ेंगे।
बता दें कि तेज रफ्तार पर काबू करने की योजना बना ली है। 15 दिसंबर से एक्सप्रेसवे पर भारी वाहन 60 किमी और हल्के वाहन 80 किमी की रफ्तार से ही दौड़ेंगे। इतना ही नहीं 2 महीने यानी 15 फरवरी तक यह योजना चलती रहेगी। अगर किसी ने इन नियमों का पालन नहीं किया तो उसको सख्त सजा और चालान काटा जाएगा। बता दें कि एक्सप्रेसवे पर सर्दियों में हादसों की रफ्तार बढ़ जाती है।