दिल्ली (एकता): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने दिल्ली की जनता को बधाई दी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि लोगों ने पार्टी पर फिर से विश्वास जताया है।
केजरीवाल ने भरोसा जताया है कि चुनावों के लेकर नतीजे भी अच्छे आएंगे। वहीं दूसरी ओर मनीष सिसोदिया ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजों से साफ पता चलता है दिल्ली की जनता ने आप पार्टी को ही ज्यादा वोट दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब गुजरात, हिमाचल विधानसभा और दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। अब फाइनल रिजल्ट का इंतजार है।