दिल्ली (एकता): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक में सोमवार को बीजेपी मुख्यालय में पहुंचे। बीजेपी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक में 2024 में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पर अहम चर्चा हो सकती है। इससे पहले बीजेपी मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा सभी राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी, विभिन्न मोर्चां के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेशों के संगठन महामंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं।
PM मोदी की अध्यक्षता में BJP की अहम बैठक शुरू, आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर बनेगी रणनीति
Leave a comment