दिल्ली के शास्त्री नगर में ताश के पत्तों की तरह ढही चार मंजिला इमारत, तस्वीरें वायरल

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली के शास्त्री नगर में चार मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी मच गई। इमारत गिरने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।


जिसमें देखते ही देखते चार मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह नीचे गिर गई।

पुलिस की ओर से वीडियो की पुष्टि की गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले 6 महीने पहले MCD ने ये बिल्डिंग खाली करा दी थी, लेकिन फिर क्या हुआ कुछ पता नहीं। उन्होनें बताया कि सोमवार को समय रहते ये बिल्डिंग को खाली करा दिया था, जिसकी वजह से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *