दिल्ली (एकता): दिल्ली की कड़कड़डूमा के एक होटल की तीसरी मंजिल पर आग लगने से हड़कंप मच गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची।
बता दें कि आग कैसे लगी अभी इस बात का पता नहीं लग पाया है। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।