दिल्ली निगम चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 106 साल की बुजुर्ग महिला ने डाला वोट

admin

दिल्ली (एकता): दिल्‍ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मतदाताओं, दिव्यांगों और बुजुर्गो में खासा जोश देखा जा रहा है। इसी बीच राजधानी के बाड़ा हिंदूराव क्षेत्र में 106 साल की बुजुर्ग महिला ने अपने मतदान का प्रयोग किया।

बड़ा हिंदू राव के डिप्टी गंज के गवर्नमेंट गर्ल्स सेक स्कूल में स्थित मतदान केंद्र में 106 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने मतदान किया। बुजुर्ग महिला का नाम शांति बाला वैद्य है, वह न्यू कुतुब रोड इलाके में रहती हैं। बता दें कि चुनावों को लेकर आयोग ने खासा इंतजाम किया है। पुलिस बल जगह-जगह पर तैनात है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *