दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली नगर निगम के चुनाव के लिए वोटिंग शाम साढ़े पांच बजे तक हुई। EVM में 1349 उम्मीदवारों की किस्मत कैदहो गई है। अब सात दिसंबर को चुनाव के नतीजों का फैसला होगा। 13,638 पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब उम्मीदवारों को सात दिसंबर का बेसब्री से इंतजार रहेगा, क्योंकि सात तारीख को चुनाव के नतीजे आने हैं।

मॉडल व पिंक बूथों पर मतदाताओं के लिए चाय-पानी के अलावा बैठने का भी खास इंतजाम है। पिंक पोलिंग स्टेशन पर सभी मतदानकर्मी महिलाएं हैं। एमसीडी चुनाव में इस तरह के बूथ पहली बार बनाएं गए हैं। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए करीब 75 हजार सुरक्षाकर्मी और करीब एक लाख मतदान कराने वाले कर्मी तैनात किए हैं।

दिल्ली के कृष्णा नगर वार्ड में संसद डॉ हर्षवर्धन अपनी धर्मपत्नी के सतग वोट डालने पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि इस इन चुनावों में बीजेपी की जीत होगी और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला।

रोहिणी वार्ड 52 में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने मत का प्रयोग करते हुए सबसे पहले मतदान किया है और 100 साल तक मतदान करना चाहती हैं। दिल्ली की मंगोलपुरी विधानसभा में बना आदर्श पोलिंग स्टेशन, जहां पर वोटर्स की सभी सुविधाओं को ध्यान में रखा गया है और दिव्यांग व बुजुर्ग वोटर्स ले लिए वोटिंग सेंटर पर व्हील चेयर भी रखी गई है।

आम आदमी पार्टी के नेता एवं मंत्री राजकुमार आनंद परिवार सहित पूर्वी पटेल नगर में मतदान किया।

मुंडका गांव में मतदान केंद्र के पास कुछ ग्रामीण हुक्का गुड़गड़ा रहे हैं। सभी ग्रामीण मतदान की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
