दिल्‍ली नगर निगम चुनाव: कांग्रेस अध्‍यक्ष अनिल चौधरी का वोटर लिस्‍ट में नाम गायब, जानिए क्या बोले

admin

दिल्ली (एकता): दिल्‍ली नगर निगम चुनाव 250 वार्ड पर सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है जो कि शाम 5:30 बजे खत्‍म होगी। 7 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अनिल चौधरी वोट डालने के लिए दल्‍लुपुरा के पोलिंग बूथ पहुंचे तो उन्‍हें अपना नाम मतदाता सूची से गायब मिला। उन्होंने कहा कि मेरा नाम न तो मतदाता सूची में है और न ही हटाई गई सूची में। मेरी पत्‍नी ने वोट डाला है। वहीं दूसरी तरफ अधिकारी जांच कर रहे हैं।

बता दें कि दिल्‍ली में सत्‍तारूढ़ आप पार्टी के अलावा बीजेपी और कांग्रेस भी मैदान में हैं लेकिन मुख्‍य मुकाबला बीजेपी और ‘आप’ के बीच ही होने का अवसर है। भाजपा 2007 से एमसीडी की सत्ता में है और चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *