दिल्ली निगम चुनाव 2022: ड्रोन के साए में हो रही वोटिंग, चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर

admin

दिल्ली (एकता): राज्य चुनाव आयोग ने नगर निगम चुनाव की सुरक्षा तैयारी के लिए पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। वोटिंग के दौरान पहली बार संवेदनशील इलाकों में उत्तरी जिला पुलिस ड्रोन के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है।

उत्तरी दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने दिल्ली में एमसीडी चुनावों कराने के लिए 13,638 मतदान केंद्र बनाए हैं।

एमसीडी के 250 वॉर्ड के चुनाव के लिए पुलिस का ध्यान मुख्यत: सांप्रदायिक तनाव की आशंका को रोकने तथा उम्मीदवारों को अवैध तरीकों से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करने से रोकने पर होगा। 40 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *