दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली में नगर नगम के चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। 250 सीटों के लिए 13,638 पोलिंग स्टेशन पर शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान होगा। बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के साथ ओल्ड राजेंद्र नगर पर वोट डाला।
वोट डालने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं, जो ये बताऊ बीजेपी को कितनी सीटें आ रही हैं।