दिल्ली (एकता): लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट मामले में मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हरप्रीत सिंह को एनआईए ने गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मलेशिया की फ्लाइट से भारत आते हुए दिल्ली एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर NIA ने 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी हरप्रीत सिंह के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर भी जारी किया है।

जानिए क्या था मामला
लुधियाना की जिला अदालत में हुए बम ब्लास्ट में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल किया गया था। इस धमाके में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हुए थे। ब्लास्ट के कुछ घंटे बाद रात 10.15 बजे NSG टीम ने मलबे में पड़ी बॉडी को वहां से हटवाकर सिविल अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया था।