दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली की कोर्ट ने सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की एनआईए रिमांड 4 दिन के लिए बढ़ा दी है। बता दें कि एनआईए ने कोर्ट से 10 दिन का रिमांड मांगा था उन्होंने 4 दिन का दिया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने 4 दिन का और रिमांड दिया है।
एनआईए ने कोर्ट में कहा कि उन्हें आज जो सीकर में मर्डर हुआ है उस बारे में भी पूछताछ करनी है। उन्होंने कहा कि अभी हथियार भी रिकवर करने है तो और रिमांड चाहिए। बताया जा रहा है कि पंजाब की बठिंडा जेल में बंद लॉरेंस को NIA ने गिरफ्त में लिया था। असल में बिश्नोई के आतंकवाद से भी कनेक्शन जुड़ रहे थे। उसी मामले में NIA ने उसके खिलाफ ये एक्शन लेते हुए उसे बठिंडा जेल से गिरफ्तार किया था।