दिल्ली में ढाबे के पास खड़ी CNG गाड़ी के सिलेंडर में ब्लास्ट, 5-6 गाड़ियों में लगी आग

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली में आग लगने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली के सदर बाजार बारा टूटी चौक के पास भीषण आग लगने से अफती-तफरी मच गई। बता दें कि ढाबे के पास खड़ी एक सीएनजी गाड़ी का सिलेंडर फटने से आग लगी। जिससे 5-6 गाड़ियां उसकी चपेट में आ गई। जिससे दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद रही।

बताया जा रहा है कि जिन गाड़ियों में आग लगी वो पार्किग में खड़ी थी लेकिन पार्किग गैरकानूनी बताई जा रही है। यह हादसा ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण हुआ, जिन गाड़ियों में आग लगी है वह ट्रांसफार्मर के नीचे खड़ी थीं। हालांकि अभी तक कोई घायल नहीं और दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *