दिन में सांसद मनोज तिवारी तो शाम में सांसद सुशील मोदी ने किया मुनिरका में जनसभा

admin

मोहम्मदपुर  MCD चुनाव की तारीख बिल्कुल नजदीक आ गयी है और सभी पार्टियां अपने अपने प्रत्याशियों के लिए जोर शोर से प्रचार प्रसार कर रही है. वहीं बीजेपी अपने स्टार प्रचारकों की फौज चुनाव प्रचार के लिए उतार दी है. बीजेपी के बड़े बड़े नेता एक ही वार्ड मे ताबरतोड़ जनसभाएं तो कहीं पदयात्रा कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. मुनिरका वार्ड मे बीजेपी प्रत्याशी रमा टोकस के पक्ष मे चुनावी सभा को सम्भोधित करने दिन में भोजपुरी गायक एवं सांसद मनोज तिवारी पहुंचे तो शाम मे बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने एक जनसभा को सम्बोधित किया. दोनों नेताओं ने बीजेपी द्वारा किये गए उपलब्धियों को गिनवाया तो दिल्ली के केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला बोला और बीजेपी के पक्ष मे लोगों को वोट देने की अपील की. सबसे खाश बात मनोज तिवारी के जनसभा मे रही. मनोज तिवारी ने पूर्वांचली वोट को लुभाने के लिए भोजपुरी ने भाषण दिया और भोजपुरी गाना गाकर लोगों से खूब ताली बटोरी.

वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी भी जमकर चुनाव प्रचार मे जुटी हुई है. कहीं पदयात्रा तो कहीं डोर टू डोर तो कहीं जनसभा कर वोटरों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील कर रही है. लोग भी हर जनसभा मे खूब इकठ्ठा हो रहे हैं और अपने चहेते प्रत्याशी को चंदा भी दे रहे हैँ. वसंतकुंज वार्ड में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमरजीत छिल्लर मसूदपुर मे एक जनसभा की जिसमें महरौली विधायक नरेश यादव भी सरिक हुए. प्रत्याशी अमरजीत छिल्लर सभा को सम्बोधित करते हुए भावुक भी हो गए उन्होंने अपने पक्ष मे लोगों से वोट देने की अपील की है.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *