दिल्ली (एकता): दिल्ली में आए दिन हादसे देखने को मिल रहे हैं। लोग कभी तेज रफ्तार और नशे में धुत्त होकर किसी न किसी को अपनी गाड़ी या बाइक के नीचे कुचल रहे हैं। ऐसा ही कुछ मंगलवार को दिल्ली के सदरपुर के सोम बाजार में देखने को मिला। जहां नशे में धुत्त कार चालक ने तीन बहनों को कुचल दिया। जिससे 6 साल की मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 2 घायल बताई जा रही है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार है।
बता दें कि रविवार शाम तीनों बहनें पैदल सोम बाजार जा रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत्त कार सवार ने तीनों बहनों को कुचल दिया था। पुलिस कार मालिक के बारे में पता लगा रही है। उसके दो साथियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं बच्चियों के पिता नरेंद्र कुमार रंगाई-पुताई का काम करते हैं। रिया की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है।