श्रद्धा हत्‍याकांड: एक दिसंबर को होगा आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट

admin

नई दिल्ली (एकता): श्रद्धा हत्‍याकांड के आरोपी आफताब के नार्को टेस्ट को लेकर कोर्ट से मंजूरी मिल गई है। बता दें कि अब आफताब का टेस्ट एक दिसंबर को होगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोमवार को पुलिस वैन पर हमले के बाद आरोपी आफताब की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तिहाड़ जेल प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

मंगलवार को आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट का एक और चरण हो रहा है। इसके लिए जेल से एफएसएल दफ्तर लाए जाते समय सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। पुलिस ने कई अहम सवाल पूछे हैं। माना जा रहा है कि सबकुछ ठीक रहा तो 5 दिसंबर को उसका नार्को टेस्ट भी करवाया जा सकता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *