नई दिल्ली (एकता): श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब को ले जा रही पुलिस वैन पर हमला करने का मामला सामने आया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस वैन पर 15 लोगों ने तलवार लेकर हमला किया। ये सभी आरोपी गुड़गांव से आए थे। घटना उस समय हुई जब आफताब को पॉलीग्राफी टेस्ट के बाद तिहाड़ जेल ले जाया जा रहा था। ये दोनों लोग हिंदू सेना से होने का दावा कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि वैन को मौके से हटा लिया गया है, हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है और हथियार जब्त कर लिए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ इस हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस वैन के पास खड़े लोग पहले तो तलवार लहराते हैं फिर वैन पर तलवार से हमला भी कर रहे हैं।