दिल्ली में रविवार को मौसम का सबसे सर्द हुआ रिकॉर्ड, दिसंबर में और गिरेगा पारा

admin

दिल्ली (एकता): राजधानी दिल्ली में नवंबर में पिछले कुछ दिनों से ठंड बढ़ती जा रही है। लोगों को सुबह-शाम सर्दी का एहसास होने लगा है। इसी कड़ी में रविवार का दिन पांच सालों में सबसे ठंडा दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में अभी न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच ही रहने वाला है। इससे पहले साल 2017 में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। आगामी दिनों में पारा लुढ़कने के साथ कोहरा बढ़ेगा। अगले 24 घंटे में सुबह कोहरा छाने की संभावना है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *